Learn Through Stories (English to Hindi) 5: The Magic of Love प्यार का जादू
For the first time I realized that with her sudden departure she had left something behind- the emptiness of that proximity, the unoccupied bench.
Copyright@2012 Raja Sharma
Part One
भाग एक
We were under the spell of a magic, exactly like we happen to be in love, dream, and sorrow. Other things around us were unchanged but this was our first experience to be like this.
हम एक जादू के प्रभाव में थे, ठीक वैसे ही जैसे हम प्रेम, सपने, और दुख में होते हैं. हमारे आस पास की और चीजें अपरिवर्तित थी परन्तु ऐसे होना हमारा पहला अनुभव था.
There was a small lawn, a guava tree, the whiteness of the moon at 2:00 am, dew, silence, and the cat snoozing on top of the wall.
एक छोटा सा घास का मैदान, एक अमरूद का पेड, रात के दो बजे चन्द्रमा की सफेदी, ओस, शान्ति, और दीवार के उपर झप्की लेती बिल्ली.
All these things used to be always there but we were not there like this.
ये सब चीजें हमेशा वहाँ होती थी परन्तु हम इस तरह वहाँ नहीं होते थे.
But we were there today.
लेकिन आज हम वहाँ थे.
“I will go and check on my mother,” she got off the bench, keeping her glass on one corner of the bench. She had not finished her drink.
“मैं अपनी माँ को देख के आती हुन्,” वो बेन्च के एक कोने पे अपना गिलास रखते हे उठी. उसने अपनी ड्रिंक समाप्त नहीं की थी.
Before disappearing she turned and said, “Do you need anything?”
गायब होने से पहले वो मुड़ी और बोली, “क्या तुम्हे कुछ चाहिए?”
I shook my head.
मैने अपना सिर ना में हिलाया.
At first her feet seemed a bit unstable but after two or three steps, she was all right.
शुरु में उसके कदम लड्खादाते महसूस हुए परन्तु दो या तीन कदमों के बाद वो ठीक थी.
My eyes were silently following her.
मेरी आंखें चुपचाप उसका पीछा कर रही थी.
She entered the room and disappeared in the darkness inside.
वो कमरे में घुसी और अन्दर के अन्धेरे में गायब हो गयी.
For the first time I realized that with her sudden departure she had left something behind- the emptiness of that proximity, the unoccupied bench.
पहली बार मैने महसूस किया कि उसके अचानक प्रस्थान के साथ् वो अपने पीछे कुछ छोड गयी थी, उस निकटता का खालीपना, खाली बेन्च.
Once again, I looked towards the room.
मैने एक बार फिर कमरे की तरफ देखा.
The curtain of the next room shook and then she reappeared.
अगले कमरे का पर्दा हिला और वो फिर प्रकट हुई.
There was a definite radiance in her figure.
उसकी आकृती में एक निश्चित प्रभा थी.
Her loose shiny hair was enchanting.
उसके खुले चमकीले बाल करामाती थे.
Her powerful figure was approaching the lawn.
उसकी प्रभावशाली आकृती घास के मैदान की तरफ आ रही थी.
She re-established herself on that bench and took the glass in her hand.
उसने स्वयं को बेन्च पर पुनर्स्थापित किया और गिलास अपने हाथ में लिया.
Then she took a deep breath and smiled at me.
फिर उसने एक गहरी सांस ली और मेरी तरफ मुस्कुराई.
“Did I take too long?”
“क्या मैने बहुत समय लिया?”
“No, but what was there inside, except for sleeping?
“नहीं, परन्तु सोने के सिवा अन्दर क्या था?”
“I had gone in to check whether the mother had taken her sleeping pill.”
“मैं जांचने गयी थी कि माँ ने नींद की गोली ले ली थी.”
I kept quiet. I observed her very deeply.
मैं चुप रहा. मैने उसका गहराई से अवलोकन किया.
Her facial skin was tight but lit only after she had consumed a few drinks.
उसके चेहरे की त्वचा सफा थी परन्तु कुछ ड्रिंक्स लेने के बाद चमक जाती थी.
Her face was ruddy and shining.
उसका चेहरा सुर्ख और चमकदार था.
That was the magic of drinks on her.
ये था ड्रिंक्स का जादू उसपर.
Her naked feet were on the grass.
उसके नंगे पैर घास पर थे.
It was getting colder due to dew.
ओस के कारण ठण्ड बढ रही थी.
She pulled her legs onto the bench.
उसने अपनी टान्गें बेन्च पर खींच ली.
“Cover them,” I extended the corner of the blanket towards her, “or shall we go inside?”
“ढक लो उन्हें,” मैने कम्बल का कोना उसकी तरफ बढाया, “या हम अन्दर चलें?”
She did not say anything and covered her feet with the blanket.
उसने कुछ नहीं कहा और कम्बल से अपने पैर ढक लिए.
“Tell me, how one should take decisions in life?” said she in her soft voice.
“मुझे कहो, जीवन में व्यक्ति को निर्णय कैसे लेने चाहिए?” उसने अपनी मधुर अवाज में कहा.
“What types of decisions?” said I.
“किस प्रकार के निर्णय?” मैने कहा.
“Life changing decisions!” said she.
“जीवन परिवर्तन करने वाले निर्णय!” उसने कहा.
I did not answer.
मैने उत्तर नहीं दिया.
I turned my head and looked at the cat.
मैने अपना सिर घुमाया और बिल्ली को देखा.
She was stretching herself.
वो शरीर को तान रही थी.
I moved towards her and touched her toes with my hand under the blanket and said, “Such decisions should not be taken from conscience. Conscience should remain only a
spectator.”
मैं उसकी तरफ बढा और कम्बल के नीचे अपने हाथ से उसके पैरों की उन्गलियों को छुआ और बोला, “ऐसे निर्णय अंतःकरण से नहीं लेने चाहिए. अंतःकरण मात्र एक दर्शक रहना चाहिए.”
“Why?” she was curious.
“क्यों?” वो उत्सुक थी.
“There are two reasons: first, she does not have to take such decisions because our conscience is free from suspicions, other things in life need to take such decisions. Mind doubts
but conscience is pure. Where there is doubt, there is no conscience. The second is that in case of wrong decisions, our conscience won’t be hurt because she will be free like a
spectator.
दो कारण हैं: पहला उसे ऐसे निर्णय नहीं लेने पदते क्योंकि हमारी चेतना शंकाओं से मुक्त होती है, जीवन की और चीजों को ऐसे निर्णय लेने पदते हैं. मस्तिष्क शंका करता है परन्तु चेतना शुद्ध होती है. जहाँ शंका होती है वहाँ चेतना नहीं होती. दुसरा है
अगर निर्णय गलत होता है, हमारी चेतना को दुख नहीं होता क्योंकि वो दर्शक की तरह मुक्त होती है.”
She did not say anything but she pressed my finger between her toes.
उसने कुछ नहीं कहा परन्तु उसने मेरी उंग्ली अपनी पैरों की उन्गलियों के बीच में दबाई.
I looked at her lips; they were quivering, as if trying to say something.
मैने उसके होटों को देखा; वो कांप रहे थे, मानो कुछ कहने का प्रयास कर रहे थे.
I pulled my finger.
मैने अपनी उंग्ली खींच ली.
I placed my empty glass on the grass and said, “Shall I make a move?”
मैने अपना खाली गिलास घास पे रख दिया और कहा, “क्या मैं चलूं?”
“No, please stay a little longer,” she insisted.
“नहीं, कृपया थोडी देर और रुको,” उसने जिद की.
“Till when?”
“कब् तक?”
“When that cat leaves the wall, you can go.”
“जब बिल्ली दीवार छोड देगी तुम जा सकते हो.”
I looked at the cat.
मैने बिल्ली को देखा.
She was sleeping very peacefully and there was no hint that she would wake up before dawn.
वो शान्तिपूर्वक सो रही थी और ऐसा कोइ लक्षण नहीं था जिससे लगता कि वो प्रभात से पहले उठेगी.
I picked up the glass and made another drink.
मैने घास से गिलास उठाया और एक और ड्रिंक बनायी.
She began to sip from her glass.
वो अपने गिलास से चुस्कियाँ लेने लगी.
“So conscience should be audience viewing the performance of life?” said she.
“तो चेतना जीवन के प्रदर्शन को देखने वाली दर्शक होनी चाहिए?” उसने कहा.
Her voice was heavy; it could be the effect of either cold or the stupor of drinks.
उसकी अवाज भारी थी: ये सर्दी अथवा ड्रिंक्स के नशे का प्रभाव हो सकता था.
“Yes, while taking such decisions.”
“हाँ, ऐसे निर्णय लेते समय.”
“Is it possible?”
“क्या ये सम्भव है?”
“Yes.”
“हाँ.”
“Is it easy?”
“क्या ये आसान है?”
“Yes.”
“हाँ.”
“No, this does not work in real life. In writings and poems it seems wonderful. Have you ever been able to do this?”
“नहीं, ये वास्तविक जीवन में काम नहीं करता. लिखाई और कविताओं में ये अच्छा लगता है. क्या तुम कभी ये कर सके हो?”
“What?”
“क्या?”
“Taking a decision in your life without involving your conscience in it?”
“अपनी अन्तरात्मा को बिना समावेशित किए अपने जीवन के निर्णय लेना?”
I heard and right at that moment I felt a flash of light in my mind.
मैने सुना और ठीक उसी समय मैने अपने दिमाग में प्रकाश की चमक महसूस की.
A thought began to take shape in my mind.
मेरे मस्तिष्क में एक विचार आकार लेने लगा.
How strange is the fact that the term called life that is our own, so near to us, is actually so alien and unknown to us.
ये तथ्य कितना अनुठा है कि ये जीवन शब्द जो हमारा अपना है, हमारे इतना नज्दीक है, वास्तव में बहुत अपरिचित और अन्जान है.
“Answer me!” she repeated.
“मुझे उत्तर दो!” उसने दोहराया.
I looked at her, in fact, I observed her not like before, but with a very different approach.
मैने उसे देखा, वास्तव में, मैने उसका अवलोकन किया पहले की तरह नहीं, परन्तु बिल्कुल एक फरक तरीके से.
I saw her as a body, an appealing figure, spreading its luring aroma around me.
मैने उसे एक शरीर के रुप में देखा, एक आकर्षक आकृति के रुप में. अपनी मनमोहक महाक मेरे चारों तरफ फैलाते हुए.
I knew that she had been waiting for my proposal for four years, and in fact everyone known to us knew that we were going steady but they were amazed why we had not tied the
nuptial knot.
मैं जान्ता था कि वो मेरे विवाह के प्रस्ताव की प्रतीक्षा चार बरस से कर रही थी, और हमारे सभी परिचितों को पता था कि हम स्थिरतापूर्वक आगे बढ रहे थे, परन्तु वो चकित थे कि हम लोगों ने शादी का बन्धन क्यों नहीं बाँधा था.
I did not know why I had not proposed to her.
मैं नहीं जान्ता था कि मैने क्यों उसे विवाह का प्रस्ताव नहीं दिया था.
I also knew that she loved me from the depth of her heart, and her love was so deep that even love had become silent in that unfathomable depth.
मैं भी जानता था कि वो मुझे दिल की गहरायिओं से प्यार करती थी, और उसका प्रेम इतना गहरा था कि उस असीमित गहराई में प्रेम भी शान्त हो गया था.
There was no action or reaction.
ना क्रिया ना प्रतिक्रिया थी.
In past four years I had only touched her hands once and that too to read her palm.
विगत चार वर्षों में मैने उसके हाथों को सिर्फ एक बार छुआ था वो भी हथेली पढ्ने के लिए.
I was thrilled by that touch.
मैं उस स्पर्श से उत्तेजित हुआ था.
She was waiting for my answer but I was not sure.
वो मेरे उत्तर कि प्रतीक्षा कर रही थी परन्तु मैं अनिश्चित था.
I did not want to spoil that beautiful relation by creating a new connection with her, I mean enjoying the physical aspect of our relation.
मैं एक नया सम्बन्ध उसके साथ् बना कर अपने सुन्दर सम्बन्ध को खराब नहीं करना चाह्ता था, मेरा मतलब है उस्से शारीरिक सम्बन्ध बनाकर.
I was afraid lest our physical union should spoil our magical relation that had kept us together for four years.
मुझे डर था कि हमारा शारीरिक सम्बन्ध हमारे उस जादुई सम्बन्ध को बिगाड देगा जिसने हमे चार साल से साथ् रखा था.
I did not want to come out of that magic.
मैं उस जादू से बाहर नहीं आना चाह्ता था.
“What do you say?” said she.
“क्या कहा तुमने?” उसने कहा.
“Yes, I have taken such decision where conscience is not involved.”
“हाँ, मैं ऐसा निर्णय लिया है जिसमे चेतना शामिल नहीं होती.”
“What is that?”
“वो क्या है?”
“Some other time,” I extended my hand towards her and she kept her soft palm on my hand. I pressed her hand.
“फिर किसी समय, ” मैने अपना हाथ उसकी तरफ बढाया और उसने अपनी नरम हथेली मेरे हाथ पे रख दी. मैने उसका हाथ दबा दिया.
She looked in my eyes. I was convinced that it was an open invitation. I pulled her slowly towards me.
उसने मेरी आंखों में देखा. मैं आश्वस्त था कि ये खुला निमन्त्रण था. मैने उसे धीरे से अपनी तरफ खींचा.
“Wait!” said she and stood up. She emptied her glass and sat by me.
“रुको!” उसने कहा और उठ खडी हुई. उसने अपना गिलास खाली किया और मेरे पास वैठ गयी.
I was under her magical spell.
मैं उसके जादू के प्रभाव में था.
My stance was shattered by her voice, “The cat is about to wake up,” she pointed to the wall and kept her head on my chest.
उसके स्वर से मेरी मुद्रा भंग हुई, “बिल्ली उठ्ने ही वाली है,” उसने दीवार की तरफ संकेत किया और अपना सिर मेरे सीने पे रख दिया.
I was intoxicated and thrilled and I kissed her forehead, “Remember this…our limitations are here only up to this point. There is nothing beyond.”
मैं नशे में था और उत्तेजित था और मैने उसके माथे को चूमा, “ये याद रखो…हमारी सीमायें बस यहीं तक हैं. इससे परे कुछ नहीं है.”
She lifted her head and looked in my eyes. She was very close, so close that I could see the deepest hues of her eyes. Her lips were wet. I kissed them softly. In her eyes I found the
entire mystery of creation, the secrets of our existence, the meaning of life, and I did not want to know beyond that.
उसने अपना सिर उठाया और मेरी आंखों में देखा. वो बहुत पास थी, इतनी पास कि मैं उसकी आंखों के भीतरी रंग देख सकता था. उसके होंठ गीले द. मैने उन्हें धीमे से चूमा. मैने उसकी आंखों में सृजना का सम्पूर्ण रहस्य, हमारे अस्तित्व के रहस्य, जीवन
का अर्थ, सब पाये, और उससे परे मैं जानना नहीं चाह्ता था.
I knew that I had to maintain that magic. I read the smile on her face. She was inviting me. I was on the verge of going against my values of magic. I knew that she was ready to go to
any extent for my sake.
मैं जानता था कि मुझे वो जादू कायम रखना था. मैने उसके चेहरे पे मुस्कान पढी. वो मुझे आमन्त्रित कर रही थी. मैं अपने जादू के मूल्यों के विरुद्ध जाने ही वाला था. मैं जानता था कि मेरी खातिर वो मेरे लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी.
“Here?” she whispered, “in this magic!”
“यहाँ?” वो फुस्फुसाई, “इस जादू में!”
The cat had disappeared from there but I knew that her soul was there. I was aware that the cat was also a part of our magic.
बिल्ली वहाँ से गायब हो गयी थी परन्तु मैं जानता था कि उसकी आत्मा वहीं थी. मुझे पता था कि बिल्ली भी हमारे जादू का एक हिस्सा थी.
Part Two
भाग दो
Seven months after that magic, she got married.
उस जादू के सात महीने के बाद उसने शादी कर ली.
That night everything was over too soon. I had no experience so I could not guide her properly. I was feeling suffocated in that relation.
उस रात सब कुछ बहुत जल्दी समाप्त हो गया. मुझे कोई अनुभव नहीं था इसलिए मैं उससे निर्देशित नहीं कर सका. मुझे उस सम्बन्ध में घुटन महसूस हो रही थी.
Before leaving her, I had said, “Whatever time we spent in this magic was actually in the cave of body and it was not our truth. The life is beyond that, the light is beyond that.”
उसे छोड्ने से पहले मैने कहा था, “जो समय भी हमने इस जादू में बिताया वास्तव में शरीर की गुफा में था और वो सत्य नहीं था. जीवन उससे परे है, प्रकाश उससे परे है.”
After that she had picked the glass and said, “Now you can go.”
उसके बाद उसने गिलास उठाया था और कहा, “अब तुम जा सकते हो.”
I met her twice after that but the magic was not repeated. Then she decided to get married. I was not surprised. She needed a man and her mother needed a son-in-law.
उसके बाद मैं उससे दो बार मिला परन्तु जादू नहीं दोहराया गया. फिर उसने शादी करने का निर्णय ले लिया. मुझे आश्चर्य नहीं हुआ. उसे पुरुष चाहिए था और उसकी माँ को एक दामाद.
A condition was put before the prospective husband that she would never leave that town. She knew that I was never going to leave that town.
भावी पति के सामने एक शर्त रखी गयी कि वो वो शहर कभी नहीं छोडेगी. वो जानती थी कि मैं कभी भी वो शहर छोड्ने वाला नहीं था.
After her marriage, she took her mother along to her husband’s house. I was not invited there. I never met her after that.
उसकी शादी के बाद वो अपनी माँ को अपने पति के घर ले गयी. मुझे वहाँ आमन्त्रित् नहीं किया. उसके बाद मैं उसे कभी नहीं मिला.
We were living our lives in our own ways.
हम अपनी जिन्दिगियाँ अपने रास्तों पे जी रहे थे.
I don’t know where sorrow originates and how it spreads. I don’t know anything about its realm, but that summer afternoon I experienced something strange.
मुझे नहीं पता दुख कहाँ से शुरू होता है और कैसे फैलता है. मुझे इसके दायरे के बारे में कुछ नहीं पता है, परन्तु उस गर्मी के दिन मैने एक अनूठा अनुभव किया.
I was on the terrace of my house. The town sprawled around me and I could see the movements below in the streets. The sun was very pleasant. Suddenly, I felt as if I was lonely, I was
restless, I needed someone near me, I had to speak to someone.
मैं अपने घर की छत पे था. शहर मेरे चारों तरफ फैला था और मैं नीचे गलियों में गतिविधियाँ देख सकता था. सूर्य बहुत मनभावक था. मुझे अकेलेपन का आभास हुआ. मैं विचलित था, मुझे अपने पास कोई चाहिए था, मुझे किसी से बात करने की
आवश्यकता थी.
I came down and entered my room. I had her phone number. So many years had passed in silence, without even a word exchanged.
मैं नीचे आया और अपने कमरे में प्रवेश किया. मेरे पास उसका फोन नम्बर था. बिना एक शब्द के आदान प्रदान, इतने वर्ष चुप्पी में बीत गए थे.
After three rings, she picked the phone.
तीन घंटियों के बाद उसने फोन उठाया.
“How are you?”
“केसी हो तुम?”
“You?”
“तुम?”
“I am fine. I want to meet you,” said I.
“मैं ठीक हूँ. मैं तुमसे मिलना चाह्ता हूँ,” मैने कहा.
No answer came for quite some time but then she said, “What happened?”
काफी देर तक कोई उत्तर नहीं आया परन्तु फिर वो बोली, “क्या हुआ?”
“Nothing.”
“कुछ नहीं.”
“Then?”
“तब?”
“I do want to meet you.”
“मैं तुमसे मिलना ही चाह्ता हूँ.”
“When?”
“कब्?”
“Now.”
“अभी.”
After a long pause, she said, “Wait… let me see.Do you know where our house is?”
एक लम्बी चुप्पी के बाद, उसने कहा, “रुको…मैं देखती हूँ. क्या तुम जानते हो हमारा घर कहाँ है?”
“Yes…where are others?”
“हाँ…और लोग कहाँ हैं?”
“Mother is sleeping in the courtyard, in the sun.”
“माँ आँगन में धूप में सो रही हैं.”
“And?”
“और?”
“He is away; he will come back in the evening.”
“वो बाहर गए हैं, वो शाम को वापिस आयेंगे.”
“I am coming,” I disconnected the line.
“मैं आ रहा हूँ,” मैने लाइन काट दी.
That afternoon I met her. She had put on a little weight. She took me inside her house. I was afraid lest her husband should return. In her room, she sat near me and I took her hands in
my hand.
उस दिन मध्य दिन के बाद मैं उससे मिला. वो थोडी मोटी हो गयी थी. वो मुझे घर के अन्दर ले गयी. मुझे डर था कि कहीं उसका पति वापिस ना आ जाए. उसके कमरे में वो मेरे नजदीक वैठ गयी और मैने उसके हाथ अपने हाथ में ले लिए.
I said, “Shall we go back to that cave?”
मैने कहा, “क्या हम उस गुफा में वापिस चलें?”
She smiled but I could guess that there was only a formality as if she was under some sort of obligation to me.
वो मुस्कुराई परन्तु मैं अनुमान लगा सकता था कि मात्र एक औपचारिकता थी मानो वो मेरे किसी प्रकार के आभार से दबी हुई थी.
I was with her for about three hours but that magical spell never returned. I felt something was missing. She was ready for everything but that radiance on her face was missing, that cat
on the wall was missing, and conscience was not merely a spectator.
मैं उसके साथ् लगभग तीन घन्टे तक था पर वो जादू का प्रभाव वापिस नहीं आया. मैने किसी चीज की कमी महसूस की. वो सब कुछ करने को तैयार थी परन्तु उसके चेहरे पर आभा की कमी थी, दीवार पर बिल्ली की कमी थी, और चेतना मात्र दर्शक नहीं
थी.
After that day, I met her again about six years later. We met in a crowded market. She had a little child with her. She looked weak.
उस दिन के बाद, मैं उसे फिर लगभग छह वर्ष बाद मिला. हम एक भीड भरे बाजार में मिले. उसके साथ् एक बच्चा था. वो कमजोर दिख रही थी.
The face was dim. She informed me that her mother had passed away. Her husband mostly remained out of station.
उसका चेहरा मलीन था. उसने मुझे बताया कि उसकी माँ का देहान्त हो चुका था. उसका पति अधिकतर शहर के बाहर ही रहता था.
“How old is he?” I pointed to her son.
“कितने वर्ष का है?” मैने उसके बेटे की तरफ संकेत किया.
“You can see,” she laughed but with her breath came a gust of smell. She was drunk.
“तुम देख सकते हो,” वो हंसी परन्तु उसकी सांस के साथ् गन्ध आयी. उसने पी रखी थी.
“Have you been drinking?”
“क्या तुम पीती रही हो?”
“A little but not without the permission of our doctor,” she said with difficulty.
“थोडी सी पर डाक्टर की अनुमती के बिना नहीं, ” उसने कठिनायीपुर्वक कहा.
“Do you drink every day?”
“क्या तुम रोज पीती हो?”
“Yes.”
“हाँ.”
“Whole day?”
“पूरा दिन?”
“I have to go,” she held the child by its hand.
“मुझे जाना है,” उसने बच्चे का हाथ पकड लिया.
“Are you all right?” said I, sensing that something was really not right.
“क्या तुम ठीक हो?” मैने कहा, ये आभास करके कि कुछ तो वास्तव में ठीक नहीं था.
Three years passed without meeting her. Then one day she met me at a marriage reception.
उससे मिले बिना तीन वर्ष बीत गए. फिर एक दिन वो मुझे शादी के एक आयोजन पे मिली.
In past three years, she had phoned me once to invite me to her son’s birthday party but I could not go.
पिछ्ले तीन वर्षों में उसने मुझे एक बार अपने बेटे के जन्म दिन पर आमन्त्रित करने के लिए फोन किया था परन्तु मैं नहीं जा सका था.
That marriage was taking place in a nearby town and we had to catch the train back to our home town. She agreed to come with me.
वो शादी नजदीक के एक शहर में हो रही थी और अपने शहर वापिस आने के लिए हमे रेलगाडी लेनी थी. वो मेरे साथ् आने को तैयार हो गयी.
While returning, I had reserved our seats.
वापिस आते हुए मैने हमारी सीटें आरक्षित कर ली थी.
Once settled inside our coach, I said to her, “Did you eat anything?”
एक बार रेल के डिब्बे में बैठ्ने के बाद मैने उससे कहा, “क्या तुमने कुछ खाया?”
“Yes,” said she, covering her son with a blanket on the berth.
“हाँ,” बर्थ पर अपने बेटे को कम्बल से ढकते हुए उसने कहा.
After some time, I took her hand in mine and said, “Why do you drink so much?”
कुछ देर बाद मैने उसका हाथ अपने हाथ में ले लिया और कहा, “तुम इतना क्यों पीती हो?”
“We could have lived our lives differently if you had agreed!” said she, looking in my eyes.
मेरी आंखों में झांकते हुए उसने कहा, “अगर तुम सहमत हो जाते तो हम अपनी जिन्दगी फरक तरीके से जी सकते थे.”
Her hand was not as soft as it used to be. I did not answer her and remained silent.
उसका हाथ उतना नरम नहीं था जितना हुआ करता था. मैने उसको उत्तर नहीं दिया और चुप रहा.
After a while, she said, “But you were afraid, weren’t you? That is why you were teaching me that philosophy.”
कुछ देर बाद उसने कहा, “लेकिन तुम डरते थे, थे कि नहीं? इसिलिए तुम मुझे वो दर्शनशास्त्र पढ़ा रहे थे.
I had nothing to tell her in my defence and I did not want to.
मेरे पास अपने बचाव में कहने को कुछ भी नहीं था और मैं चाह्ता भी नहीं था.
“That night I wept for hours. I entered the house and got dressed in my most beautiful sari and aimlessly wandered in streets till sunrise. I did not see that cat after that night. Why didn’t
you agree?” she was weeping.
“उस रात मैं घंटों रोयी. मैं घर के भीतर गयी और अपनी सबसे सुन्दर साडी लगाई और बिना किसी उद्देश्य सुबह तक गलियों में घूमती रही. मैने उस रात के बाद वो बिल्ली नहीं देखी. तुम सहमत क्यों नहीं हुए? वो रो रही थी.
I embraced her tightly in that dimly lit coupe of the train. She whispered in my ear, “Shall we go back to our cave?”
रेल के उस मन्द प्रकाश वाले डिब्बे में मैने उससे कस के बाहों में भर लिया. वो मेरे कान में फुस्फुसाई, “हमारी गुफा में वापिस चलें?”
I could not resist myself. I began to kiss her like a mad man. She did not protest, in fact, she wanted it. I could smell that magic in the air.
मैं अपने आप को रोक नहीं सका. एक पागन मनुष्य की तरह मैने उससे चूमना शुरु कर दिया. उसने विरोध नहीं किया, वास्तव में वो ये चाह्ती थी. मैं हवा में वो जादू सूँघ सकता था.
Part Three
भाग तीन
Two years passed after that incident.
उस घटना के बाद दो वर्ष बीत गए.
I was working in the Archaeological Department.
मैं पुरातत्व विभाग में काम कर रहा था.
Our office was behind the cremation ground. I was studying some old coins. The window in my office opened in the street and I could see the movement on the road.
हमारा कार्यालय अन्त्येष्टी स्थल के पीछे था. मैं कुछ पुराने सिक्कों का अध्यन कर रहा था. मेरे कार्यालय की खिड्की गली में खुलती थी और मैं सडक पे गतिविधी देख सकता था.
Suddenly, I saw a woman walking with difficulty away from the cremation ground. There was no mistake. I recognized her. I got up and ran out of the office but before I could call her,
she was going away from me in a taxi.
अचनाक मैने देखा एक स्त्री कठिनाई पूर्वक अन्त्येष्टी स्थल से दूर चलती चली जा रही थी. कोई गलती नहीं थी. मैने उससे पहचान लिया. मैं उठा और कार्यालय के बाहर की तरफ दौडा परन्तु इससे पहले कि मैं उससे आवाज लगा के बुला सकता वो टेक्सी में
वैठ कर मुझसे दूर जा रही थी.
That evening I phoned her.
उस शाम मैने उससे फोन किया.
“What happened?”
“क्या हुआ?”
“Nothing.You looked so weak and worn out?” said I.
“कुछ नहीं. तुम इतनी कमजोर और थकी हुई दिख रही थी,” मैने कहा.
“I was in hospital.”
“मैं अस्पताल में थी.”
“Why?”
“क्यों?”
“Now I am all right.”
“अब मैं बिल्कुल ठीक हूँ.”
“I am coming,” said I and began to get dressed.
“मैं आ रहा हूँ,” मैने कहा और कपड़े पहनने लगा.
That was my second visit to her house. The outer door was open. She was inside the room.
ये मेरा उसके घर में दूसरा आगमन था. बाहर का दरवाजा खुला था.वो कमरे के अन्दर थी.
“Close the door and come inside,” said she.
“दरवाजा बन्द कर दो और अन्दर आ जाओ,” उसने कहा.
I found her in a bed. Her hair was loose and her body was covered with a blanket. There was a dim light in the room.
मैने उसे बिस्तर पर पाया. उसके बाल खुले थे और उसका शरीर एक कम्बल से ढका था. कमरे में एक मन्द बत्ती जल रही थी.
I sat on a chair near her bed. She indicated with her hand to come near. I moved and seated myself on the edge of her bed.
मैं उसके बिस्तर के पास एक कुर्सी पे वैठ गया. उसने हाथ से संकेत किया और पास बुलाया. मैं चला और खुद को बिस्तर के किनारे पे बिठा दिया.
“What was wrong?” said I.
“क्या परेशानी थी?” मैने कहा.
“Something wrong with my blood and they kept me in hospital for ten days.”
“मेरे खून में कोई खराबी थी और उन्होंने मुझे दस दिन तक अस्पताल में रखा. “
“How did it happen?”
“कैसे हुआ?”
She did not answer.
उसने उत्तर नहीं दिया.
“Did it happen due to drinks?”
“क्या पीने के कारण हुआ?”
She did not answer.
उसने जवाब नहीं दिया.
“Now?”
“अब?”
“I have stopped drinking.”
“मैने पीनी छोड दी है.”
“But you are alone! Where is he?”
“लेकिन तुम अकेली हो! वो कहाँ है?”
“The maid was here but I sent her away because you were coming,” said she with a great effort.
“नौकरनी यहाँ थी परन्तु मैने उससे भेज दिया क्योंकि तुम आ रहे थे,” उसने बहुत कठिनाई से कहा.
I pulled her hand from under the blanket. I was shocked because her hand was wrinkled with only layers of flesh here and there.
कम्बल के नीचे से मैने उसका हाथ खींचा. मैं दंग हो गया क्योंकि उसके हाथ में झुरिया पडी हुई थी और यहाँ वहाँ सिर्फ मांस की परतें थी.
Joint bones were jutting out from her fingers. I pressed her hand softly but I did not find that old magic there.
जोड़ों की हड्दियाँ उसकी उनगलियों पे उपर उठी हुई थी. मैने उसका हाथ धीरे से दबाया परन्तु मैने वो पुराना जादू नहीं पाया.
“How are you?” said she very lovingly.
“तुम कैसे हो?” उसने प्यार से कहा.
“I am fine.”
“मैं ठीक हूँ.”
“Your hair is turning grey.”
“तुम्हारे बाल सफेद हो रहे हैं.”
“Yes, I am growing old.”
“हाँ, मैं बूढा हो रहा हूँ.”
“Perhaps, we have lived enough?”
“शायद हम लोगों नें काफी जी लिया है?”
“Yes.”
“हाँ.”
“Trying to understand the life, accepting it, sharing our happiness,” said she.
“जीवन को समझते हुए, स्वीकारते हुए,अपनी खुशी बांटते हुए,” उसने कहा.
I did not answer.
मैने उत्तर नहीं दिया.
“Did I make you happy?” said she.
“क्या मैने तुम्हे खुशी दी?” उसने कहा.
“Yes.”
“हाँ.”
“I never retreated. Whenever you wanted I was there. I was with you with my conscience. You may have felt it,” said she.
उसने कहा, “मैं कभी पीछे नहीं हटी. जब तुमने चाहा मैं हाजिर थी. मैं तुम्हारे साथ् अपनी चेतना के साथ् थी. तुमने ये महसूस किया होगा.”
“Yes…but why did you do it?”
“हाँ….लेकिन तुमने ऐसा क्यों किया?”
“I don’t know. Maybe that is love.”
“मैं नहीं जानती. शयाद वही प्यार है.”
I was observing her very carefully. How much she had changed physically but she as an existence was unchanged!
मैं उसे ध्यान से देख रहा था. शारीरिक रुप में वो कितनी बदल गयी थी परन्तु अस्तित्व के रुप में वो अपरिवर्तित थी.
“What are you looking at?” said she.
“क्या देख रहे हो?” उसने कहा.
“Your condition.”
“तुम्हारी अवस्था.”
She removed her blanket and said, “See carefully.”
उसने कम्बल हटा दिया और बोली,” ध्यान से देखो.”
Under that blanket lay her skeletal body, shrunk and shriveled. She pulled me upon her. I lay there.
कम्बल के नीचे उसका खुम्चा और झुरियों वाला अस्थि पंजर शरीर पडा था. उसने मुझे अपने उपर खींचा.मैं वहाँ लेटा रहा.
“A woman never fails to understand a man!” said she.
“औरत मर्द को समझने में कभी असफल नहीं होती!” उसने कहा.
I got up and said, “Cover your body.”
मैं उठ गया और मैने कहा, “अपना शरीर ढक लो.
“Why? What happened? You don’t want that philosophical magic today?” she was laughing.
“क्यों? क्या हुआ?” क्या तुम आज वो दर्शन्शाश्त्रिय जादू नहीं चाहते?” वो हँस रही थी.
I had no words in my mouth.
मेरे मुहं में शब्द ही नहीं थे.
“I looked for love and life with you but you sweet talked me into a world of yours. When you needed me, you came, and even today you came with that thought in your mind. If I were not
sick, you would be enjoying your magic!” she was literally shouting.
“मैं तुम्हारे साथ् प्यार और जीवन की तलाश में थी परन्तु तुम मीठा बोल के मुझे अपनी दुनिया में ले गए. जब तुम्हे मेरी जरूरत हुई तुम आए, और आज भी तुम वही विचार दिमाग में ले के आए थे. यदि मैं बिमार ना होती तो तुम तुम्हारे जादू का मजा
ले रहे होटे!” वो वास्तव में चिल्ला रही थी.
My conscience was ridiculed today.
आज मेरी चेतना का उपहास उडाया गया था.
How could I convince her that I loved her very much? All she paid attention to was the physical union which lasted only for a few minutes.
मैं उसे कैसे आश्वस्त करता कि मैं उसे बहुत प्यार करता था? उसने तो सिर्फ शारीरिक मिलन की तरफ ध्यान दिया था जो कुछ मिनट ही चलता था.
I am unable to decide what she was looking for.
मैं ये निर्णय लेने में असमर्थ हूँ कि वो क्या तलाश कर रही थी.
Next three years passed and I never tried to phone her.
तीन वर्ष और बीत गए और मैने कभी उसे फोन करने की कोशिश नहीं की.
I had been promoted and I had to go abroad for training. I wanted to share the news with her.
मेरी उनत्ति कर दी गयी थी और सीखने के लिए मुझे विदेश जाना था. मैं ये खबर उसके साथ् बाटना चाह्ता था.
The door was open and I entered the house.
दरवाजा खुला था और में घर में प्रवेश कर गया.
He was sitting on a chair. He pointed to a chair. I sat down.
वो एक कुर्सी पे बैठा था. उसने एक कुर्सी की तरफ संकेत किया. मैं वैठ गया.
“She passed away last year, but before death she wanted to meet you,” said he.
उसने कहा, “वो पिछ्ले साल मर गयी, परन्तु मृत्यू से पहले वो तुम्हें मिलना चाह्ती थी.”
I was shocked, or at least, I was not ready to get this sad news from her husband.
मैं स्तब्ध था, या कम से कम उसके पति से ये दुखद समाचार पाने को तैयार नहीं था.
“Before her death, she told me everything. When I married her she was pregnant. Your son is in Union School, Shimla. He is in hostel. If you want to meet him, you can take my letter,”
said he.
“उसकी मृत्यु से पहले उसने मुझे सब बता दिया. जब मैने उससे शादी की वो गर्भवती थी. तुम्हारा बेटा शिमला के युनियन स्कूल में है. वो होस्टेल में है. अगर तुम उससे मिलना चाह्ते हो तो तुम मेरी चिट्ठी ले जा सकते हो,” उसने कहा.
I got up; my legs were shaking; I was weeping and I did not stop to hide my tears; I knew that she loved me.
मैं उठ खडा हुआ; मेरी टांगे कांप रही थी. मैं रो रहा था और मैं अपने आँसुओं को छुपाने के लिए नहीं रुका; मैं जानता था वो मुझसे प्यार करती थी.
Liked it

excellent article